फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: महेशपुर में मारपीट और तोडफ़ोड़ के मामले में तीनों आरोपी बरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। गांव महेशपुर में घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने के मामले में जिला अदालत ने तीन आरोपियों को बरी कर दिया है। अदालत में सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष आरोप साबित नहीं कर सका। आरोपियों की पहचान सेक्टर-20 निवासी राजीव उर्फ पप्पी, अजीत और सुनील कुमार के रूप में हुई थी।
विज्ञापन

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, 10 अक्टूबर 2019 की रात पांच से छह लोग महेशपुर निवासी बीर दविंदर के घर पहुंचे थे। आरोप था कि हमलावरों ने किरायेदार प्रभु कुमार पासवान और रात्रि पासवान से मारपीट की। गली में खड़ी तीन गाड़ियों और एक स्कूटी के अलावा मार्केट स्थित ग्लास हाउस के शीशे भी तोड़े गए थे। शिकायत पर सेक्टर-5 थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें