फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सड़क ऊंची, निकासी बंद... टगरा हंसुआ में घरों में घुसा बरसाती पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार बारिश के बीच कई मकानों में भरा पानी, लोगों ने बदली जल निकासी व्यवस्था को बताया वजह
विज्ञापन

पार्षद कृष्ण लाल बिट्टू बोले- स्थायी समाधान के लिए समाधान शिविर में उठाएंगे मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। टगरा हंसुआ में पिछले दो-तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण मेन रोड के किनारे बने कई घरों में बरसाती पानी घुस गया। इससे लोगों को नुकसान उठाना पड़ा और क्षेत्र में जनजीवन प्रभावित हो गया। प्रभावित लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण और जल निकासी व्यवस्था में बदलाव के कारण यह समस्या पैदा हुई है।
स्थानीय निवासी रमेश कुमार, सुच्चाराम, बबलू, सोनू, चमन, हंसराज, अजय और गुरमेल ने बताया कि पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाई जा रही नई सड़क को काफी ऊंचा कर दिया गया है, जिससे आसपास के मकान सड़क स्तर से नीचे हो गए हैं। उनका कहना है कि टगरा हरी सिंह और कलीराम कॉलोनियों से आने वाले बरसाती पानी का रुख भी नए बने छोटे नाले की ओर मोड़ दिया गया है, जबकि पहले यह पानी चोई और डैम की तरफ निकल जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि टगरा हंसुआ स्कूल मार्ग पर बनी पुरानी पुलिया और नाले को बंद किए जाने से पानी की निकासी बाधित हो गई। पार्षद कृष्ण लाल बिट्टू ने कहा कि समस्या के स्थायी समाधान के लिए जल्द ही समाधान शिविर में शिकायत पत्र देकर उचित निकासी व्यवस्था की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें