फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: हराघाट से ठंडोग तक सड़क निर्माण पूरा, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

विज्ञापन
विज्ञापन
13 किलोमीटर परियोजना में 6 किलोमीटर हिस्सा तैयार, शेष कार्य भी जल्द पूरा होने की उम्मीद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोरनी। लंबे समय से निर्माणाधीन हराघाट-हथिया मोड़ सड़क परियोजना में प्रगति दिखाई देने लगी है। करीब 13 किलोमीटर लंबी सड़क में से छह किलोमीटर हिस्से का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। हराघाट से ठंडोग गांव तक सड़क बनने के बाद ग्रामीणों ने राहत जताते हुए निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया है।
जिन स्थानों पर बरसात के दौरान पानी का बहाव अधिक रहता है, वहां फिलहाल निर्माण कार्य अधूरा है। संबंधित विभाग इन स्थानों पर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने की योजना पर काम कर रहा है, ताकि भविष्य में सड़क को नुकसान न पहुंचे।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य में देरी जरूर हुई, लेकिन वर्तमान में सड़क अच्छी गुणवत्ता के साथ बनाई जा रही है। क्षेत्रवासियों के अनुसार ठंडोग से हराघाट तक का हिस्सा सबसे अधिक जर्जर था, जिसके बनने से आवागमन काफी सुगम हो गया है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का मानना है कि हाल के दिनों में निर्माण कार्य की रफ्तार तेज हुई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि शेष सड़क का निर्माण भी जल्द पूरा हो जाएगा। संभावना है कि अगले 10 से 12 दिनों में हथिया मोड़ से शेरलाल तक का बचा हुआ हिस्सा भी तैयार कर लिया जाएगा।
सड़क परियोजना पूरी होने के बाद क्षेत्र के कई गांवों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी और लोगों को लंबे समय से चली आ रही परेशानी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें