फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सिविल अस्पताल के गेट पर चार महीने से धंसी सड़क, गंदे पानी से गुजर रहे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल के गेट नंबर-1 के बाहर सड़क चार महीने से धंसी हुई है। सीवरेज लाइन क्षतिग्रस्त होने से गंदा पानी और कीचड़ जमा है। इससे मरीजों को संक्रमण का खतरा बना हुआ है। एंबुलेंस की आवाजाही में भी परेशानी हो रही है। रोजाना सैकड़ों मरीज और तीमारदार इसी रास्ते से मदर एंड चाइल्ड हेल्थ विंग में पहुंचते हैं।
विज्ञापन

बरसाती पानी की निकासी नहीं होने से दुर्गंध और मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार अंदर की मरम्मत की जिम्मेदारी उसकी है, जबकि गेट के बाहर का क्षेत्र निगम के अधीन है। प्रबंधन कई बार निगम को शिकायत और रिमाइंडर भेज चुका है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। मेयर श्याम लाल बंसल के अनुसार क्षतिग्रस्त सड़क को नए टेंडरों में शामिल किया गया है। इसे प्राथमिकता दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें