संवाद न्यूज एजेंसी
जीरा (फिरोजपुर)। गांव बोतियां निवासी 17 वर्षीय मेनबीर कौर ढिल्लों की कनाडा के ब्राम्पटन में सड़क हादसे में मौत हो गई। वह दो साल पूर्व उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए कनाडा गई थी।
सरताज सिंह निवासी गांव बोतियां ने बताया कि उसकी बेटी वर्ष 2023 में उच्च शिक्षा प्राप्त करने कनाडा गई थी। वह ब्राम्पटन शहर में रह रही थी। उसने अपनी शिक्षा पूरी कर ली थी। अब वह वर्क परमिट के लिए आवेदन देने की तैयारी कर रही थी। साेमवार को उन्हें पता चला कि उनकी बेटी की सड़क हादसे में मौत हो गई है। उधर, रिश्तेदारों ने बताया कि मेनबीर का परिवार खेती करता है। मेनबीर कंप्यूटर इंजीनियरिंग करने कनाडा गई थी। उसकी मौत के बाद उसके अंग बॉडी वहां दान कर दिए हैं। कनाडा में उसके रिश्तेदार भी रहते हैं। इसलिए उसका अंमित संस्कार वहीं किया गया। परिवार ने अंतिम संस्कार की रस्में इंटरनेट के जरिये लाइव देखीं।