फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ः आरओ ने नहीं किया काम, नॉर्मल पानी पीने से तबीयत हुई खराब, कंपनी पर जुर्माना

Sat, 02 Nov 2019 12:59 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
साढ़े 16 हजार रुपये खर्च कर घर में आरओ सिस्टम लगाया, लेकिन कुछ ही दिनों में वह खराब हो गया। आरओ खराब होने की वजह से नार्मल पानी पीना पड़ा, जिससे पेट की समस्या हो गई। तबीयत खराब हुई तो उपभोक्ता ने आरओ कंपनी केंट के खिलाफ केस कर दिया। फोरम ने भी आरओ कंपनी को सेवा में कोताही का दोषी पाया और जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन


पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में रहने वाली मीना सहगल ने केंट आरओ सिस्टम, सेक्टर-18 सी स्थित बेटर डील्स (डिस्ट्रीब्यूटर्स और होलसेलर्स) और सेक्टर-41डी स्थित परफेक्ट इलेक्ट्रोकेयर के खिलाफ उपभोक्ता फोरम में शिकायत दी। अपनी शिकायत में शिकायतकर्ता ने बताया कि 16,500 रुपये में 3 अगस्त 2019 को उन्होंने केंट आरओ का प्यूरीफायर लगाया।

कुछ दिनों बाद आरओ ने काम करना बंद कर दिया। इसे लेकर शिकायत केंद्र पर कॉल की गई। परफेक्ट इलेक्ट्रोकेयर की तरफ से एक व्यक्ति ने आकर आरओ को चेक भी किया, लेकिन फिर भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। कई महीने बीत गए, लेकिन आरओ ठीक नहीं हुआ। इस बीच नार्मल पानी पीने की वजह से शिकायतकर्ता को पेट की समस्या हो गई। इसके बाद ही उन्होंने फोरम में केस किया।
विज्ञापन


फोरम ने सभी पक्षों को सुनने के बाद आरओ कंपनी व अन्य को सेवा में कोताही का दोषी पाया। फोरम ने आरओ की कुल कीमत 16 हजार 500 रुपये शिकायतकर्ता को वापस करने के आदेश दिए। इसके साथ ही मानसिक पीड़ा और उत्पीड़न झेलने के लिए 5000 रुपये मुआवजे का एलान किया। इसके अलावा ढाई हजार रुपये मुकदमे के खर्च के रूप में अदा करने के भी आदेश दिए। आदेशों की पालना 30 दिन के अंदर करनी होनी, नहीं तो कंपनियों को ब्याज भी देना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें