फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: त्योहारों पर मिलावटखोरी का खतरा, खुले में बिक रही मिठाइयां

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

बरवाला। त्योहारों के सीजन में मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ने के साथ ही मिलावटखोरी का खतरा भी बढ़ गया है। अधिक मुनाफा कमाने के लालच में कुछ विक्रेता पुरानी मिठाइयों और खाद्य पदार्थों का भंडारण कर उन्हें त्योहारों पर बेच रहे हैं, जिससे लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।
बरवाला और आसपास के क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग के निरीक्षण के बावजूद सड़कों के किनारे धूल-मिट्टी और मक्खियों के बीच मिठाइयां व अन्य खाद्य पदार्थ तैयार कर बेचे जा रहे हैं। जिला उपायुक्त की ओर से भी मिलावटखोरों और खुले में खाद्य पदार्थ बनाने व बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में लोगों को भी जागरूक रहने की जरूरत है। त्योहारों पर खुले में रखी और दूषित मिठाइयां खरीदने से बचें तथा दूसरों को भी स्वच्छ और सुरक्षित खाद्य पदार्थ खरीदने के लिए जागरूक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें