फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रापर्टी सोनू शाह के हत्यारों गैंगस्टर राजू बिसौदिया और राजन पर 50-50 हजार का इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रॉपर्टी डीलर सोनू शाह की हत्या में संलिप्त गैंगस्टर राजू बिसौदिया और राजन वारदात के बाद से फरार हैं। चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच ने आरोपियों को पकड़ने के लिए जगह-जगह छापेमारी की, लेकिन वह पुलिस की पहुंच से अब तक दूर हैं। अब चंडीगढ़ पुलिस ने दोनों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित किया है। सूत्रों के अनुसार राजू बिसौदिया के नेपाल में छिपे होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

बीते 28 सितंबर को सोनू शाह की हत्या के बाद गैंगस्टर राजू बिसौदिया ने जिम्मेवारी ली थी। क्राइम ब्रांच की जांच में सामने आया था कि राजू बिसौदिया ने लारेंस बिश्नोई के इशारे पर सोनू शाह की हत्या करवाई थी। क्राइम बांच ने मामला सुलझाते हुए लॉरेंस बिश्नोई, शुभम और शूटर मंजीत को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की थी। गैंगस्टर राजू बिसौदिया पर हरियाणा, राजस्थान और पंजाब में हत्या, फिरौती, अपहरण समेत दर्जनों मामले दर्ज हैं। वह पिछले कई साल से फरार बताया जा रहा है। वहीं, खन्ना निवासी राजन के खिलाफ भी दर्जनों मामले दर्ज हैं। क्राइम ब्रांच की जांच में सामने आया था कि राजन ने ही सोनू शाह पर गोलियां बरसाई थीं। वारदात को अंजाम देने के बाद राजन हरियाणा के अलग-अलग ठिकानों में छिपा रहा, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले वहां फरार हो जाता था। अब चंडीगढ़ पुलिस विभाग ने दोनों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें