पंचकूला। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से फरवरी और मार्च में आयोजित बोर्ड कक्षाओं की घोषणा के बाद स्कूलोंं में परीक्षाओं की तैयारी तेज कर दी है। विद्यार्थियों ने नियमित पढ़ाई के साथ साथ दोहराना भी शुरू कर दिया है। स्कूलों में शिक्षक भी रिवीजन कक्षाएं लगाकर विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं।
बीते जनवरी माह में प्री बोर्ड परीक्षाएं हुई थी। इसमें जो विद्यार्थियोंं के नंबर कम आए हैं। उन्हें रिवीजन पर स्कूल के शिक्षक अधिक जोर दे रहे हैं। पंचकूला जिला शिक्षा अधिकारी संध्या मलिक ने बताया कि शिक्षकों की ओर से विद्यार्थियों को आंसर की लिखने का तरीका और उन्हें सही तरीके से सवालों को समझाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। सभी स्कूलों में रिवीजन पर जोर दिया जा रहा है।
कमजोर बच्चों की अतिरिक्त कक्षा लगाकर उन्हें सही तरीके से पढ़ाया जा रहा है। सार्थक सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर -12ए के पूर्व प्रिंसिपल एवं गणित के एक्सपर्ट्स डॉ. पवन गुप्ता ने बताया कि विद्यार्थियों को परीक्षाओं मेंं आने वाले चैप्टर का रिवीजन बार-बार करना चाहिए। उन्हें सवाल रटने के बजाय उसके नियम को समझना चाहिए। अगर वह सही तरीके से प्रैक्टिस करेंगे तो सवाल सही तरीके से हल कर सकेंगे।