फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: गौरव की ताबड़तोड़ पारी से राजस्व विभाग ने वीटा को 76 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
-हरियाणा सिविल सचिवालय ने एलआर विभाग को 22 रन से दी मात
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे एचएसवीपी इंटर डिपार्टमेंटल प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में राजस्व विभाग, हरियाणा ने वीटा को 76 रन से हराया। गौरव सिंह ने 39 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से नाबाद 70 रन बनाए और एक विकेट भी लिया। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। वीटा के सुमित फाइटर ऑफ द मैच रहे।
टॉस जीतकर वीटा ने पहले गेंदबाजी चुनी। राजस्व विभाग ने शुरुआती झटकों से उबरते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 197 रन बनाए। विनीत शर्मा ने 30, सुनील कुमार बुडानिया ने 23 और संदीप फोगाट ने 21 रन बनाए। वीटा के सुमित ने चार और दिनेश ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए वीटा की टीम 18 ओवर में 121 रन पर सिमट गई। नवीन ने 30 और संदीप कलसन ने 22 रन बनाए। सचिन फोगाट ने तीन जबकि विनीत शर्मा और गौरव शर्मा ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन के दूसरे मुकाबले में हरियाणा सिविल सचिवालय ने एलआर विभाग को 22 रन से हराया। सिविल सचिवालय ने सात विकेट पर 167 रन बनाए। अनिल कुमार बल्हारा ने 49, सुनील ने 33 और मोनू ने 25 रन बनाए। जवाब में एलआर विभाग आठ विकेट पर 145 रन ही बना सका। अजित राजपूत ने 37 और केविन ने 28 रन बनाए। अनिल कुमार बल्हारा मैन ऑफ द मैच और केविन फाइटर ऑफ द मैच रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें