संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। क्राइम ब्रांच की टीम ने पिंजौर-पंचकूला हाईवे पर एचएमटी स्थित पावर हाउस कॉलोनी के पास एक युवक को अवैध देसी पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव नारायणपुर निवासी 26 वर्षीय अंकित के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि अंकित पावर हाउस कॉलोनी के पास हाईवे पर अवैध हथियार लेकर खड़ा है। टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे काबू किया। तलाशी में एक देसी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी हथियार का लाइसेंस नहीं दिखा सका।