फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: यौन अपराध के पीड़ित का नाम उजागर करने पर हो सकती है दो साल जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 72 में प्रावधान है कि कोई भी व्यक्ति जो यौन अपराध के पीड़ित का नाम या कोई जानकारी मुद्रित या प्रकाशित करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई का प्रावधान है। ऐसा करने पर उसे दो साल जेल और जुर्माना भी देना पड़ सकता है। यह कानूनी प्रावधान यौन अपराध पीड़ितों की सुरक्षा के लिए है। इस तरह के मामले की रिपोर्ट करने में पीड़िता हिचकिचाती है, क्योंकि उन्हें डर होता है कि पहचान उजागर होने से समाज में उनका तिरस्कार और बहिष्कार हो अदालत की संपूर्ण कार्यवाही में भी पीड़िता के नाम और पहचान को उजागर नहीं किया जाता है। न ही ऐसे किसी मामले में पीड़िता का नाम और पहचान बताने वाला कोई दस्तावेज अदालत की ओर से किसी सार्वजनिक डोमेन में डाला जाता है।
विज्ञापन




इस तरह के मामले में लगती है यह धारा



बीएनएस की धारा 72 में प्रावधान है कि यदि कोई व्यक्ति धारा 64 से 71 के तहत किसी पीड़ित की पहचान उजागर करता है तो उसे 2 साल तक जेल और जुर्माना हो सकता है। यह धारा पीड़ितों की पहचान की रक्षा के लिए है जिससे वे अतिरिक्त उत्पीड़न से बच सकें। साथ ही यह किसी भी ऐसे विवरण को छापने या प्रकाशित करने को अपराध मानता है जिससे पीड़ित की पहचान उजागर हो सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें