फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: रिटायर एसडीओ 20 हजार रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क से जुड़े प्रोजेक्ट की जमानत राशि को रिलीज करवाने के बदले मांगी थी राशि
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। विजिलेंस ब्यूरो ने मंडी बोर्ड सब डिवीजन नंबर तीन तरनतारन से रिटायर एसडीओ सुदेश कुमार को 20 हजार रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सड़क से जुड़े प्रोजेक्ट की जमानत राशि 3433002 को जारी करवाने के बदले यह राशि ली थी। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधी एक्ट की धाराओं के तहत विजिलेंस ब्यूरो के थाना अमृतसर रेंज में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

आरोपी रिटायर एसडीओ साल 2016 में पंजाब मंडी बोर्ड सब-डिविज़न नंबर 3 जिला तरनतारन में तैनात था। उसके खिलाफ दर्शन सिंह निवासी पट्टी जिला तरनतारन ने शिकायत दी थी। उसने अपनी शिकायत में बताया था कि पंजाब मंडी बोर्ड ने तरनतारन जिले में लिंक सड़कों के निर्माण का काम दर्शन सिंह की फर्म एलटी बिल्डर्स को अलाॅट किया था। सुदेश कुमार ने फर्म की 34,33,002 रुपये की जमानत राशि वापस करने की एवज में शिकायतकर्ता से 1 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें