फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: रिटायर्ड कर्मचारियों ने कैशलेस चिकित्सा सुविधा की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
18 माह का लंबित डीए जारी करने और अतिरिक्त वेतन वृद्धि का लाभ देने की भी मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामगढ़। रिटायर्ड कर्मचारी संघ जिला पंचकूला के ब्लॉक बरवाला इकाई की मासिक बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू करने, 18 माह के लंबित महंगाई भत्ते (डीए) का भुगतान करने और निर्धारित आयु पूरी करने पर अतिरिक्त वेतन वृद्धि का लाभ देने की मांग उठाई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों और पेंशनरों की समस्याओं पर भी चर्चा की गई।
बैठक शनिवार को ब्लॉक प्रधान रघुवीर सिंह रामगढ़ की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने भाग लिया। कर्मचारियों ने सरकार से मांग की कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा जल्द लागू की जाए, ताकि उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन

बैठक में 18 माह के लंबित महंगाई भत्ते का भुगतान करने तथा 65, 70, 75 और 80 वर्ष की आयु पूरी करने पर अतिरिक्त वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ देने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।
वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से लंबित इन मांगों के पूरा होने से हजारों पेंशनभोगियों को राहत मिलेगी। उन्होंने सरकार से इन मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की।
विज्ञापन

बैठक में संगठन की मजबूती, पेंशनरों की समस्याओं और भविष्य की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित सदस्यों ने एकजुट होकर अपनी मांगों को सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का संकल्प लिया।ेे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें