फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंचकूला में डिजिटल अरेस्ट कर सेवानिवृत्त कर्मचारी से 57.90 लाख ठगे, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। एचएमटी से सेवानिवृत्त सेक्टर-16 निवासी राजेंद्र को डिजिटल अरेस्ट कर 57.90 लाख ठगने का मामला सामने आया है। साइबर पोर्टल पर शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पीड़ित ने बताया कि उसके दो लड़के इंग्लैंड में रहते हैं।
विज्ञापन

16 जनवरी को उनके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि वह पुलिस हेडक्वार्टर हैदराबाद से आकाश बोल रहा है। आपके खिलाफ मनी लांड्रिंग का मामला दर्ज हुआ है। अगर केस से बचना चाहते हो तो दो घंटे में कार्यालय आना होगा। जब पहुंचने से मना किया तो वह ऑनलाइन कैमरे पर बात करने लगा।
वीडियो काॅल पर आरोपी ने पूछा कि गोयल को आप जानते हो जो धोखाधड़ी करके विदेश चला गया है। उसने कहा कि आपका आधार कार्ड गोयल के बैंक खाता के साथ लिंक है। अब आपके खिलाफ अब केस चलेगा। जब तक जांच पूरी नहीं होगी, तब तक आप बाहर नहीं जा सकते हैं। आपको डिजिटल अरेस्ट कर लिया गया है। अरेस्ट के नाम पर ठगों ने 30.90 लाख ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद दूसरे दिन 18.50 लाख रुपये ट्रांसफर करवा दिया। फिर 8.50 लाख भेजा। इस तरह ठगों ने कुल 57.90 लाख रुपये ठग लिए। ठगी का शक होने पर साइबर पोर्टल पर शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें