फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: रिटायर्ड एआईजी रशपाल सिंह की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी

Thu, 30 Oct 2025 08:58 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। पंजाब पुलिस के रिटायर्ड एआईजी रशपाल सिंह की पेशी गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करवाई गई। यह मामला उस झूठे नशे के केस से जुड़ा है, जो एसटीएफ में तैनाती के दौरान पुलिस अधिकारी रशपाल सिंह ने दर्ज किया था। इस केस में 27 अक्तूबर को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों पर यशपाल सिंह को गिरफ्तार किया गया था। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अगली सुनवाई की तारीख तय की है। इस मामले को लेकर पुलिस विभाग में हलचल मची है।
विज्ञापन


अदालत में सुनवाई के दौरान पीड़ित बलविंदर सिंह स्वयं कोर्ट में मौजूद रहे और उसने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। बलविंदर सिंह ने कहा कि आरोपी अधिकारी को रिमांड में वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है और पुलिस विभाग उस पर नरमी बरत रहा है। पीड़ित ने कोर्ट से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि रशपाल सिंह ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए उसके खिलाफ फर्जी केस दर्ज करवाया। जिससे उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा और परिवार की साख को भारी नुकसान हुआ। बलविंदर सिंह के अनुसार यह मामला वर्षों पुरानी रंजिश का परिणाम है। उसने कोर्ट से गुहार लगाई कि जांच निष्पक्ष एजेंसी से करवाई जाए जिससे सच सामने आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें