फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये क्या कर दिया दोस्त के साथ

Sun, 13 Oct 2013 01:45 AM IST
अमर उजाला पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
धोखाधड़ी के मामले में अदालत ने सेक्टर-10 स्थित एक रेस्तरां के मालिक प्रदीप नारंग के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


अदालत ने मामले की जांच रिपोर्ट 28 नवंबर तक पेश करने के लिए कहा है। जमीन की खरीददारी के नाम पर दोस्त से 20 लाख रुपये लेने का आरोप रेस्तरां मालिक पर है।
विज्ञापन


रेस्तरां मालिक नारंग के दोस्त सेक्टर-9 निवासी रोहित कुमार तिवारी ने शिकायत में कहा है कि दो साल पहले मोरनी के ठीकरी गांव में जमीन खरीदने के लिए प्रदीप नारंग ने 20 लाख रुपये देने के लिए उससे कहा था।
विज्ञापन


उस वक्त प्रदीप ने उससे कहा था कि सेल डीड दोनों के नाम होगी। रोहित बार-बार नारंग से सेल डीड बनवाने के लिए कहते रहे, लेकिन प्रदीप बार-बार घुमाते रहे।

रोहित ने अदालत में इस पूरी बातचीत और रुपयों के लेन-देन को मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड कर लिए जाने को भी साक्ष्य के तौर पर पेश करने की बात कही।


रोहित ने इस मामले की जून में डीसीपी से शिकायत की थी, जिसे बाद में इकोनॉमिक ऑफेंस विंग को सौंप दिया गया था।

प्रदीप ने अदालत में कहा कि पूछताछ में उन्होंने पुलिस को बताया था कि रोहित तिवारी की जगह दीपक शर्मा के नाम सेल डीड बनवाई थे।

लेकिन, रोहित ने कभी भी दीपक शर्मा के नाम जमीन की सेल डीड बनाने के लिए उसे अधिकृत नहीं किया।


शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि रेस्तरां मालिक के खिलाफ शिकायत दिए जाने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।


यहां तक कि अभी तक इस मामले की एफआईआर चंडीमंदिर थाने में दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें