फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस समारोह: रिहर्सल आज, 26 को राज्यपाल करेंगे ध्वजारोहण

विज्ञापन
समारोह की तैयारियां करते सेक्टर 1 कॉलेज के छात्र। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
पंचकूला। राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में 26 जनवरी को सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह में राज्यपाल सेक्टर-12ए स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। इसके बाद परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। परेड ग्राउंड में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा परेड की रिहर्सल की जा रही है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों और परेड की लगातार 22 और 23 जनवरी को रिहर्सल करवाई जाएगी। 24 जनवरी को फाइनल रिहर्सल होगी। उन्होंने बताया कि फाइनल रिहर्सल में सभी प्रतिभागी निर्धारित समय पर सुबह 9.58 बजे शिरकत करेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विभिन्न स्कूलों के करीब 150 छात्र पीटी शो एवं डंबल का शानदार प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा स्कूली विद्यार्थियों द्वारा योग की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्य विभाग द्वारा हरियाणवी और राष्ट्रीय संस्कृति से ओतप्रोत हरियाणवी डांस, संस्कृति मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा ग्रुप सांग, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-6 के विद्यार्थियों द्वारा पड़ोसी राज्य का गिद्दा प्रस्तुत किया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-7 के विद्यार्थियों द्वारा कोरोना वायरस को लेकर एक्शन प्ले प्रस्तुत किया जाएगा। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-15 की छात्राएं राजस्थानी नृत्य और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-19 के विद्यार्थी हरियाणवी गीत की प्रस्तुति देंगी। उपायुक्त ने बताया कि परेड, पीटी शो, डंबल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल अतिरिक्त उपायुक्त मोहम्मद ईमरान रजा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी उर्मिल रानी सहित शिक्षा विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें