फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान पोर्टल पर तत्काल करवाएं रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में किसानों के लिए ‘मेरी फसल, मेरा ब्योरा’ स्कीम की भांति हरियाणा सरकार द्वारा ‘मेरी फसल-मेरा ब्योरा’ पोर्टल की शुरूआत की गई है। इसके तहत किसानों को रबी 2020-21 में बोई फसलों का विवरण मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर दर्ज करवाना होगा। यह जानकारी उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने दी। उन्होंने बताया कि सरकार की महत्वपूर्ण स्कीम है। इसके तहत किसानों द्वारा अपने कृषि उत्पादों को मंडियों में बेचने एवं कृषि या बागवानी विभाग से संबंधित योजनाओं का लाभ उठाने के लिए फसलों का पंजीकरण मेरी फसल, मेरा ब्योरा में करवाना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि पंजीकरण के लिए किसान अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर या कृषि अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। उपायुक्त ने बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए जैसे कि फसल बिक्री, कृषि यंत्रों पर सब्सिडी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना इत्यादि का लाभ केवल इस पोर्टल पर पंजीकृत किसानों को ही दिया जाएगा। इसके अलावा रबी 2020-21 में बोई गई फसलों की खरीद भी इस योजना के तहत की जाएगी। इसलिए किसानों द्वारा इस पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाना अनिवार्य है, चाहे वो अपनी फसल मंडी में बेचना चाहते हैं या नही चाहते हो। किसानों के लिए अपनी फसलों के पंजीकरण के लिए परिवार पहचान पत्र का होना अनिवार्य है। किसानों से अनुरोध है कि शीघ्र अति शीघ्र उक्त पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाने का कष्ट करें ताकि फसलों की बिक्री में कोई समस्या का सामना ना करना पडे़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें