फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत : 26 दिन में केवल 55 फीसदी किशोरों ने कराया टीकाकरण, जनवरी तक 40 हजार किशोरों का विभाग ने रखा है लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। किशोरों का टीकाकरण आधा रह गया है। शनिवार को 268 किशोरों ने टीकाकरण कराया। तीन जनवरी से शुरू टीकाकरण में शुरूआती दौर तेजी से गुजरा लेकिन बाद में यह रफ्तार हल्की होती चली गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार एक माह में करीब 40 हजार किशोरों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन 26 दिनों में महज 15 से 17 साल के 22394 यानि 55.9 फीसदी बच्चों ने टीकाकरण कराया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक शहरी क्षेत्र में जागरूकता की कमी है, यहां पूरा सहयोग नहीं मिल रहा। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि अगर शहरी क्षेत्र में बच्चों के अभिभाव अपने लिए जिस प्रकार टीकाकरण के लिए सामने आए हैं, ठीक उसी तहर बच्चों को भी सामने लेकर आए तो टीकाकरण का लक्ष्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बच्चों और उनके अभिभावकों को जागरूक करने के लिए जगह-जगह होर्डिंग भी लगाए जा रहे हैं, ताकि टीकाकरण के प्रति स्कूली बच्चे जागरूक हों और टीकाकरण में उनकी भागीदारी बढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें