अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब सरकार सोमवार को ईजी रजिस्ट्रेशन सिस्टम की शुरुआत करेगी, जिससे प्रदेश में रजिस्ट्री कराना आसान हो जाएगा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल इसका उद्घाटन करेंगे।
सरकार का दावा है कि इस नए सिस्टम से भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी। रजिस्ट्री कराने की प्रक्रिया सरल होने से लोगों को काफी फायदा होगा। साथ ही रजिस्ट्री के नाम पर आम लोगो से धन उगाही करने वालों का खात्मा हो जाएगा। आप सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई में लगी हुई है। हाल ही में अपनी ही पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा के खिलाफ भी आप सरकार ने कार्रवाई की है।