फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 150 लीटर लाहन, 35 लीटर देसी शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों पर आबकारी विभाग ने अवैध शराब तैयार करने वालों व इसकी तस्करी करने वालों के खिलाफ रविवार को बड़ी कार्रवाई की। इसके तहत विभाग की ओर से गांव शंकरपुर में कई घरों व संदिग्ध स्थानों पर छापामारी कर 150 लीटर लाहन, 35 लीटर देसी शराब व अन्य सामान बरामद किया गया।
विज्ञापन

डिप्टी कमिश्नर (आबकारी) पटियाला जोन तरसेम चंद ने बताया कि आबकारी कमिश्नर पंजाब जतिंदर जोरवाल के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग और आबकारी पुलिस द्वारा जिला पुलिस के सहयोग से लगातार छापामारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि घर में बनी, कच्ची व नकली शराब लोगों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, इसलिए लोगों को इससे बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि अवैध शराब तस्करी के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें