फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: योग ओलंपियाड में रीनू, खुशबू, विक्रम और शिवा को मिला पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, पंचकूला में शनिवार को जिला स्तरीय योग ओलंपियाड प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें पंचकूला जिले के चारों खंडों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में कक्षा छठी से आठवीं तथा नौवीं से बारहवीं तक दो वर्ग थे। दोनों वर्गों में लड़के और लड़कियों के अलग अलग वर्ग थे। सभी वर्गों में कुल 61 विद्यार्थियों ने आसन, प्राणायाम व विभिन्न यौगिक क्रियाओं का प्रदर्शन किया। छठी से आठवीं वर्ग में लड़कियों में रीनू पहले स्थान पर, रूपा दूसरे और यशस्वी शर्मा तीसरे स्थान पर रहीं। बंशिका चौथे और खुशबू पांचवे स्थान पर रहीं। लड़कों में विक्रम पहले, प्रबल दूसरे, और हर्ष कुमार तीसरे स्थान पर रहे। शिवम कुमार को चौथा और प्रदीप कुमार को पांचवां स्थान मिला।
विज्ञापन


नौवीं से बारहवीं वर्ग में लड़कियों में खुशबू पहले, आंचल दूसरे, और आशा तीसरे स्थान पर रहीं। कविता को चौथा चांदनी को पांचवां स्थान मिला। लड़कों में शिवा पहले, राज दूसरे, और गोविंद तीसरे स्थान पर रहे। समर चौथे और गौरव पांचवें स्थान पर रहे।

इसमें निर्णायक की भूमिका उमेश नारंग, डॉ. कोमल कौशिक, राजपाल और विजेंद्र ने निभाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता डाइट प्राचार्य डॉ कुलभूषण शर्मा ने की। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता रश्मि शर्मा व हरप्रीत कौर उपस्थित रही। संचालन डॉ. अश्वनी शांडिल्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें