फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बुजुर्ग ने रेडक्रॉस की सेक्रेटरी पर मारपीट और समय पर चेकअप नहीं करवाने के लगाए आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। रेडक्रॉस सोसाइटी की सेक्टर-12 सीनियर सिटीजन होम में रहने वाले बुजुर्गों ने साेसाइटी की सेक्रेटरी पर अच्छा व्यवहार नहीं करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


76 वर्षीय बुजुर्ग सुदर्शन कुमार जैन का कहना है कि संस्था और लोगों की तरफ से जो भी चीजें दान में मिलती हैं, सोसाइटी की सेक्रेटरी सविता अग्रवाल उनसे छीन लेती हैं। इसके साथ ही रेडक्रॉस की एंबुलेंस से मरीजों को इलाज के लिए नहीं भेजा जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि बुजुर्गों का सप्ताह में मेडिकल नहीं होता है। इसके अलावा न ही उनको समय पर दवाई मिलती है। सेक्टर-12 सीनियर सिटीजन होम में लगे कैमरे ठीक तरीके से काम नहीं करते हैं। इस कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सीनियर सिटीजन होम में कर्मचारियों और कुछ बुजुर्गों ने उनके साथ मारपीट की है। उन्हें परेशान करने के साथ सीनियर सिटीजन होम से निकालने का प्लान बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


इस मामले में जब पंचकूला रेडक्रॉस सोसाइटी की सेक्रेटरी सविता अग्रवाल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर लगाए आरोप बेबुनियाद हैं। सीनियर सिटीजन होम में सभी सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है। जो भी खामियां हैं, उन्हें जल्द ठीक किया जाएगा। इसकेे लिए सभी विभागों के साथ बैठक की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें