चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) ने अपने लोकल एसी बसों का किराया कम किया है। यह 15 दिसंबर से 15 फरवरी तक लागू रहेगा। इसमें मिडी एसएमएल और मिनी एसी स्टैग बसों के किरायों में कमी होगी। इन बसों में हीटिंग सिस्टम नहीं होने के कारण चंडीगढ़ प्रशासन ने यह फैसला लिया है। ये 70 एसी बसें हैं। अब इन बसों में नॉन एसी जैसा ही किराया होगा। पहले यात्री इन बसों में सफर नहीं कर पाते थे। एसी बसों में किराया अधिक था। प्रशासन ने सर्दी के मौसम में यह फैसला लिया है।