फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: स्पा सेंटर और रेस्टोरेंट्स के रिकॉर्ड खंगाले, दो बैंक खाते सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिला एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग की टीम ने शुक्रवार को सेक्टर-5 स्थित दो स्पा सेंटर और दो अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर वित्तीय रिकॉर्ड और कर संबंधी दस्तावेजों की जांच की। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने कब्जे में लिए तथा दो प्रतिष्ठानों के बैंक खातों को अस्थायी रूप से सीज कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार टीम ने कारोबारियों के लेनदेन, जीएसटी और अन्य कर भुगतान संबंधी रिकॉर्ड की जांच की। इस दौरान ट्रांजेक्शन डिटेल, बिलिंग रिकॉर्ड और वित्तीय दस्तावेजों की पड़ताल की गई। कार्रवाई करीब एक घंटे तक चली। पहले दो स्पा सेंटरों और बाद में दो रेस्टोरेंट्स में जांच की गई।
विभागीय सूत्रों के अनुसार प्रारंभिक जांच में किसी प्रतिष्ठान के खिलाफ तत्काल कार्रवाई नहीं की गई है। जब्त दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की विस्तृत जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि टैक्स चोरी या किसी प्रकार की वित्तीय अनियमितता हुई है या नहीं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें