हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी केके मिश्रा ने मंगलवार को पंचकूला में कॉर्पोरेशन की विभिन्न इमारतों के निर्माण कार्यों में लगे मजदूरों को राशन सामग्री मुहैया करवाई। मिश्रा ने पुलिस की डायल 100, निफ्ट और बिजली निगम की बिल्डिंग के निर्माण कार्यों में लगे मजदूरों को सूखा राशन दिया।
राशन बांटते समय पूरी तरह से सामाजिक दूरी का ख्याल रखा गया और मजदूरों को चार-चार फीट की दूरी पर खड़ा करके राशन दिया गया। इस मौके पर एमडी केके मिश्रा ने कहा कि कारपोरेशन के वेलफेयर फंड से मजदूरों को निशुल्क राशन दिया गया है और कहा कि कोरोना की इस महामारी में कारपोरेशन पूरी तरह से मजदूरों के साथ है और उन्हें किसी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
मिश्रा ने कहा कि इन बिल्डिंगों के काम में लंबे समय से मजदूर काम कर रहे हैं और अब यदि करोना की वजह से इनका काम बंद है तो इन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं महसूस करनी चाहिए। इस मौके पर चीफ इंजीनियर संजय महाजन सहित कई अफसर मौजूद थे।