फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: दो साल में पंचकूला में 37,757 गरीब परिवारों के राशन कार्ड काटे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन नेशनल लोकदल ने लगाया सरकार पर आरोप, चुनाव बाद कार्ड काटने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। अक्टूबर 2023 से नवंबर 2025 के करीब दो वर्षों में जिला पंचकूला में गरीबी रेखा से नीचे आने वाले 37,066 परिवारों और अंत्योदय अन्न योजना के तहत 691 परिवारों के राशन कार्ड काट दिए गए हैं। इस प्रकार कुल 37,757 गरीब परिवारों को सरकार की ओर से मिलने वाला मुफ्त या रियायती राशन बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

इंडियन नेशनल लोकदल के पंचकूला शहरी जिलाध्यक्ष व प्रदेश कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने आरोप लगाया कि इस अवधि में सरकार ने अंत्योदय अन्न योजना के तहत 2,012 परिवारों और बीपीएल श्रेणी में 27,493 परिवारों के राशन कार्ड बनाए और कुल 29,505 नए कार्ड जारी किए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों के दौरान वोट हासिल करने के लिए ये बीपीएल कार्ड बनाए गए, लेकिन चुनाव समाप्त होते ही गरीब परिवारों के कार्ड काट दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें