बिल्डरों को सम्मानित करते हुए।
- फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। सेक्टर-5 स्थित अवनिका पार्क में बॉडी-बिल्डिंग प्रतियोगिता करवाई गई। इसके तहत 22वां मिस्टर पंचकूला, 7वां ओपन मिस्टर ट्राइसिटी, चौथा वूमन एंड मैन फिजिक और तीसरे मास्टर फिजिक मुकाबलों का आयोजन किया गया। इसमें 120 प्रतिभागियों ने अपने गठीले शरीर का प्रदर्शन किया।
बॉडी बिल्डर फिटनेस एसोसिएशन पंचकूला के जरनल सेक्रेटरी नौशाद अंसारी ने बताया कि यह प्रतियोगिता शुक्रवार शाम को शुरू हुई थी जो रात साढ़े नौ बजे तक जारी रही। इस दौरान रतन कुमार को मिस्टर पंचकूला, विवेक को ओपन मिस्टर ट्राइसिटी, संगीता को वूमन फिजिक, शेरू को मैन फिजिक, राम को मास्टर फिजिक चुना गया। विजेताओं को पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान जज की भूमिका इंटरनेशनल जज सरदार बलबीर सिंह ने निभाई। इस मौके पर एसोसिएशन के प्रधान हरिश अरोड़ा, ज्वेलरी एसोसिएशन के प्रधान दीप किशन चौहान, जगमोहन, ओमपति पूनिया और बॉडी बिल्डर फिटनेस एसोसिएशन पंचकूला के चेयरमैन प्रदीप गुर्जर मौजूद रहे।