फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय हिंदू दलों ने उदयपुर घटना पर किया रोष प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी। कस्बे में बस स्टैंड चौक के नजदीक बजरंग दल/विहिप और कर्णी सेना के कार्यकर्ताओं की ओर से उदयपुर में हुई हिंदू दर्जी की नृशंस हत्या के विरोध में जोरदार प्रदर्शन कर दर्जी की हत्या करने वालों का पुतला फूंका। गौरक्षा प्रमुख मनीष राणा ने कहा कि उदयपुर में कुछ दिनों पहले एक हिंदू दर्जी ने सोशल मीडिया पर नुपूर शर्मा की ओर से हजरत मोहमद के ऊपर की गई टिप्पणी के समर्थन का स्टेटस डाला था। इस पर मुस्लिम समुदाय के दो लोगों ने सोशल मीडिया पर स्टेटस डालने वाले हिंदू दर्जी की नृशंस हत्या कर दी और इसका वीडियो भी बनाया था।
विज्ञापन

इस पर बजरंग दल और कर्णी सेना ने इसकी घोर निंदा करते हुए पुलिस प्रशासन और केंद्र सरकार से जल्द से जल्द हत्या करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो प्रदर्शन तेज जल्द ही बजरंग दल व कर्णी सेना जमीनी स्तर पर प्रदर्शन करके आतंकवादी मानसिकता रखने वाले प्रत्येक व्यक्ति को दंडित करेगा। इस अवसर पर जिला संयोजक अजय राणा, प्रखंड संयोजक ललित ठाकुर, जिला सुरक्षा प्रमुख ओमपाल राणा, योगेश खानपुर ब्राह्मण, प्रखंड मंत्री देवेन्द्र सिंह बाजवा, मीडिया प्रभारी रामेंद्र शर्मा, सतपाल प्रखंड उपाध्यक्ष विहिप बरवाला, प्रदीप राणा अध्यक्ष विहिप बरवाला, गगन शर्मा शाहपुर, अशोक हरिपुर, सुमित शर्मा, रिशिपाल पलासरा, भूपेन्द्र राणा ककराली, सौरव ककराली, चिराग राणा खटौली, दिनेश शर्मा, राकेश सैनी, सौरव सैनी, सर्वेश राणा, अनुज गुप्ता, सूरज राणा, यश गर्ग आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

फोटो नं.-1- रायपुररानी में उदयपुर कांड को लेकर विरोध प्रदर्शन करते बजरंग दल/विहिप व कर्णी सेना के कार्यकर्ता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें