फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: घर से भागकर नाबालिग से रचाया विवाह, मृत शिशु के जन्म के बाद आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला में सामने आया मामला, दोनों बिहार के निवासी, पॉक्सो व बाल विवाह एक्ट के तहत केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। बिहार से भागकर नाबालिग से एक आरोपी ने विवाह रचाया। पंचकूला के सिविल अस्पताल में मृत शिशु के जन्म के बाद मामला सामने आया तो महिला थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और बाल विवाह अधिनियम से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

नाबालिग और आरोपी युवक दोनों बिहार के रहने वाले हैं। वर्ष 2025 में दोनों घर से भागकर पंचकूला आए थे और शादी रचा ली थी। आरोपी यहां मजदूरी करता था। इसी दौरान नाबालिग गर्भवती हो गई। कुछ दिन पहले तबीयत बिगड़ने पर नाबालिग को सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने मृत शिशु को जन्म दिया। अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना महिला थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बालिग आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और बाल विवाह कानून के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें