फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपाल ने देशद्रोह की धारा के खिलाफ दाखिल की हाईकोर्ट में अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सतलोक आश्रम के संचालक रामपाल ने अपने खिलाफ 2014 में देश विरोधी गतिविधियों में दर्ज एफआईआर को रद्द करने की पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से अपील की है। हाईकोर्ट ने याचिका पर हरियाणा सरकार सहित अन्य को नोटिस को जारी कर जवाब तलब कर लिया है। साथ ही रामपाल पर लंबित अन्य मामलों की जानकारी व उनकी नियमित जमानत की मांग से जुड़े सभी मामलों की जानकारी तलब कर ली है।
विज्ञापन

रामपाल के समर्थकों द्वारा किए गए हुड़दंग के बाद आई निचले जज की शिकायत पर हाईकोर्ट ने आपराधिक अवमानना याचिका पर सुनवाई आरंभ की थी। सुनवाई के दौरान आदेश के बावजूद पेश न होने पर हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। हरियाणा पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद रामपाल को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया था। इस दौरान रामपाल के 900 से अधिक अनुयायियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। रामपाल के अतिरिक्त सभी आरोपियों को इस मामले में जमानत मिल चुकी है। इसी को आधार बनाते हुए रामपाल ने अब एक बार फिर से हाईकोर्ट से जमानत देने व देशद्रोह की धाराएं हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें