रामगढ़। कस्बे में रविवार को श्मशानघाट की सफाई के लिए ग्रामीणों व यूथ क्लब के सदस्यों ने मिलकर सफाई अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि निगम के कर्मचारियों को कई बार साफ-सफाई करने लिए कहा गया। लेकिन विभाग कि अनदेखी के कारण श्मशानघाट में गंदगी फैली हुई थी। ग्रामीणों ने मिलकर रविवार को यहां की साफ-सफाई का बीड़ा उठाया और रविवार को पूरा दिन अपने निजी खर्च से जेसीबी मशीन की मदद से यहां पर साफ-सफाई की गई।
युवा क्लब के सदस्यों ने बताया कि रविवार को अवकाश होने से इस नेक कार्य में ग्रामीणों व बुजुर्गों ने भी युवाओं का साथ दिया और सभी ने प्रण लिया कि सभी लोग अपने क्षेत्र में साफ सफाई के लिए लोगों को जागरूक करेंगे। इस कार्य में लोगों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया और श्मशान घाट में पेड़ पौधे भी लगाए गए। इस मौके पर नायब दीन, मनीष मल्होत्रा, संजीव पुनिया, गजेंद्र सिंह रावत, विपिन कुमार, महेश सैनी, सोनू वर्मा, विकास सैनी, सुखविंदर बिट्टू, सुनील शीनू, उधम सैनी, मनजीत सैनी, होशियार सिंह गुज्जर, मोनू वर्मा सहित अनेक युवाओं एवं ग्रामीणों ने सफाई अभियान में हिस्सा लिया। संवाद