फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: रामगढ़ में बस स्टॉप की अनदेखी, ओवरब्रिज से निकल रहीं लंबी दूरी की बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-7 पर स्थित कस्बा रामगढ़ में लंबी दूरी की बसों द्वारा निर्धारित बस स्टॉप पर न रुकने से काफी परेशानी हो रही है। यात्री बताते हैं कि घंटों इंतजार करने के बावजूद बसें रामगढ़ बस स्टॉप पर नहीं रुकतीं, बल्कि चालक उन्हें ओवरब्रिज से निकालकर ले जाते हैं। इस कारण, बसों के आने का समय अनिश्चित हो जाता है और यात्रियों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य परिवहन की बसें भी अक्सर रामगढ़ बस स्टॉप पर रुकने की बजाय सीधे ओवरब्रिज से निकल जाती हैं। इसके अलावा, कई चालक और परिचालक ओवरब्रिज के पास यात्रियों को उतारकर उन्हें करीब एक किलोमीटर पैदल चलने पर मजबूर कर देते हैं, जिससे खासकर बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को असुविधा होती है। तेज धूप, बारिश या रात के समय यह सफर और भी खतरनाक हो जाता है।
हाल ही में परिवहन विभाग ने स्पष्ट आदेश जारी किए थे कि सभी बसों को रामगढ़ बस स्टॉप से होकर ही संचालित किया जाए, लेकिन इसके बावजूद चालक इन निर्देशों की अनदेखी कर रहे हैं। स्थानीय लोग इस स्थिति को लेकर काफी परेशान है।
विज्ञापन

आदेशों की अवहेलना तो सख्त कार्रवाई होगी
बस चालकों को रामगढ़ बस स्टॉप से बसें लेकर जाने के निर्देश दिए है। अगर कोई चालक आदेशों की पालना नही करता तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई का जाएगी।- सुखदेव सिंह,जीएम,पंचकूला डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें