चंडीगढ़। रक्षाबंधन का त्योहार 9 अगस्त शनिवार को है। इस बार रक्षाबंधन भद्रा एवं पंचक से रहित है। श्रवण नक्षत्र, सौभाग्य योग व सर्वार्थ सिद्धि योग का विशेष संयोग बन रहा है। पूर्णिमा तिथि 8 अगस्त को दोपहर 2:13 बजे प्रारंभ होगी और 9 अगस्त को दोपहर 1:25 बजे तक रहेगी। इसलिए सूर्योदय व्यापिनी पूर्णिमा में 9 अगस्त को ही रक्षाबंधन का त्योहार मनाना शास्त्र सम्मत है।
रक्षा बंधन के शुभ मुहूर्त
सेक्टर 28 के श्री खेड़ा शिव मंदिर के पुजारी ईश्वर चंद्र शास्त्री के अनुसार सुबह शनि की होरा सुबह 5 बजकर 49 मिनट से लेकर सुबह 6 बजकर 49 मिनट तक है। इसके बाद स्थिर लग्न सुबह 6 बजकर 29 मिनट से लेकर सुबह 8 बजकर 52 मिनट तक रक्षा बंधन करना अत्यंत शुभ है। उन्होंने कहा कि अभिजित मुहूर्त सुबह 11 बजकर 58 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। इस समय भी रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त है