फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजिंद्र गुप्ता र्निविरोध पीसीए के प्रधान चुने गए

विज्ञापन
र्निविरोध पीसीए के प्रधान चुने जाने के बाद खुशी जाहिर करते राजिंद्र गुप्ता
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) का सर्वसम्मति से राजिंद्र गुप्ता को प्रधान चुना गया है। उपप्रधान, सेक्रेटरी, खजांची, ज्वाइंट सेक्रेटरी, एपेक्स कमेटी के सदस्य भी सर्वसम्मति से चुने गए। शुक्रवार को नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य सुबह 10 बजे से ही मोहाली के पीसीए स्टेडियम में पहुंचना शुरू हो गए थे। इनमें पीसीए के लाइफ टाइम मेंबर्स, एग्जीक्यूटिव मेंबर, स्टेट से इंटरनेशनल लेवल तक क्रिकेट खेल चुके खिलाड़ी शामिल रहे।
विज्ञापन

पीसीए केध्रुव पांडव हॉल में 71वीं सालाना जनरल बॉडी मीटिंग 11 बजे शुरू हुई। इलेक्शन कमिश्नर राजीव शर्मा ने बताया कि चुनाव में हर पोस्ट के लिए एक ही व्यक्ति ने दावेदारी पेश की थी, जो सही पाए गए। इसलिए चुनाव की जरूरत नहीं पड़ी। नई टीम को सर्वसम्मति से चुन लिया गया।
नई टीम में शामिल पदाधिकारी
पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) केप्रधान राजिंद्र गुप्ता, उपप्रधान राकेश राठौर, मानद सचिव पुनीत बाली, ज्वाइंट सेक्रेटरी सुरजीत रॉय और राम प्रकाश सिंगला को खजांची बनाया गया है। एपेक्स काउंसिल मेंबर्स में दलजीत सिंह, अरुण कुमार शर्मा, कार्तिकेय स्वरूप, विरेंद्रजीत सिंह, कमल अरोड़ा, विजय त्यागी, अरविंद अबरोल शामिल हैं। लाइफ टाइम मेंबर्स में राकेश वालिया, अतुल सचदेव, प्रीत मोहिंदर सिंह बांगा शामिल हैं।
विज्ञापन

राजिंद्र गुप्ता ने सितंबर में दिया था इस्तीफ ा
बीते सितंबर महीने की शुरुआत में राजिंद्र गुप्ता ने प्रधान पद से यह कहते हुए इस्तीफा दे दिया था कि वह क्रिकेट के लिए कुछ काम नहीं कर पा रहे हैं। मीडिया के सामने यह भी कहा कि पीसीए के अंदरूनी माहौल से वह तंग आ गए थे। प्रधान बनने के बाद पीसीए में अलग कमरे तक की व्यवस्था नहीं मिली। उन्हें मीटिंग में भी नहीं बुलाया जाता था, इस वजह से उन्हें घुुटन महसूस हो रही थी। हालांकि, उसके बाद पीसीए ने सफाई दी थी कि उसे अभी तक लिखित या फिर ई-मेल के जरिए राजिंद्र गुप्ता का इस्तीफा नहीं मिला हैै। राजिंद्र गुप्ता ने 2017 में सर्वसम्मति से पीसीए के प्रधान बने थे। इस बार भी राजिंद्र गुप्ता ने फिर प्रधान पद के लिए नामांकन पत्र भरा था।
इंटरनेशनल क्रिकेटर भी पहुंचे
इंटरनेशनल क्रिकेटर दिनेश मोंगिया, भूपिंदर सिंह सीनियर, रतिंदर सिंह सोढी भी चुनाव में हिस्सा लेने पीसीए स्टेडियम पहुंचे। बता दें कि इंद्रजीत सिंह बिंद्रा सबसे लंबे समय तक पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) के प्रधान रहे हैं। वह लगातार 36 साल (1978 से 2014 तक) लगातार प्रधान पद पर काबिज रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें