पंचकूला। सेक्टर-16 बुढ़नपुर में मकान नंबर-780 के पास रविवार को कंपोजिट बॉक्स ड्रेन लाइन (सीबीडी) टूट गई। रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर 16 के महासचिव सुभाष पपनेजा ने बताया कि रेन वॉटर सप्लाई पाइप लाइन की मरम्मत के लिए आई जेसीबी का पंजा खुदाई के दौरान वॉटर सप्लाई की पाइप लाइन में लग गया, जिसके चलते पीने हजारों लीटर पीने का पानी बर्बाद हो रहा है। वहीं पानी का प्रेशर भी कम हो गया है, जिसके चलते लोगों को पानी की समस्या आ रही है।
पपनेजा ने बताया कि सीबीडी की लाइन एक साल में दो बार टूट चुकी है, लेकिन विभाग इसका कोई परमानेंट काम नहीं कर सका है। ऐसे में बरसात के मौसम में लोगों के घरों में पानी घुसना तय है। संबंधित विभाग को इसे कंकरीट का बनाना चाहिए। जिससे कि फिर से यह डेमेज न हो। और लोगों को भी परेशानी से निजात मिल सके।
रेन वॉटर पाइप लाइन बेशक पुरानी है, लेकिन कमजोर नहीं है। पूरे शहर में ईटों की ही पाईप लाइन बनी हुई है। जिस जगह पर पाइप लाइन डेमेज हुई है उसके बगल में कंसट्रक्सन का काम चल रहा है। इसके चलते यह दिक्कत सामने आई है। एक सप्ताह के भीतर इसे ठीक कर दिया जाएगा।- अजय गौतम, एसडीओ एमसी पंचकूला
हमारी टीम मौके पर पहुंच गई है। पानी का लेवल कम होते ही एक से डेढ़ घंटे में वॉटर सप्लाई लाइन ठीक कर दी जाएगी। - राहुल एसडीओ एचएसवीपी पंचकूला