फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पिंजौर में बरसाती पानी की निकासी ठप, सड़कों पर जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर-कालका रोड समेत कई इलाकों में नालों की हालत खराब, लोगों ने व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। शहर में बरसाती पानी की निकासी व्यवस्था प्रभावित होने से कई इलाकों में सड़कों पर पानी बह रहा है। पिंजौर-कालका रोड, ईशरनगर मार्केट और हिमशिखा-विराटनगर रोड पर जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश का पानी नालों में जाने के बजाय सड़कों पर जमा हो रहा है।
विज्ञापन

लोगों के अनुसार पिंजौर-कालका रोड पर पानी निकासी के लिए बनाए गए नालों की स्थिति खराब है। कई जगह सड़क किनारे नाले अधूरे पड़े हैं। लोगों ने संबंधित विभाग से नालों की सफाई और अधूरे काम को पूरा करवाकर पानी निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें