फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के पानी से पिंजौर के लोग बेहाल

Sat, 23 Jul 2016 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बारिश के पानी से पिंजौर के लोग बेहाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 शहर में वीरवार रात हुई बारिश ने नगर निगम जोन पिंजौर की मानसून को लेकर की गई व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी। शहर की नालियों और नालों की सफाई न होने से पानी घरों और दुकानों में घुस गया। सारी रात लोग पानी से घर का सामान बचाते नजर आए। वार्ड 3 के अंतर्गत आने वाली पीरमशाला कालोनी के दर्जनों घरों में पानी भर गया और लोगों का घरों मे रखा सामान भी भीगने से खराब हो गया। समाज सेवी चमनलाल ने बताया कि कुछ जगहों पर लोगों ने सरकारी नालों पर कब्जा कर वहां छोटी पाइप डाल दी है। निगम और प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा। शीतला माता मंदिर के पास लोगों द्वारा डाली गई पाइप ब्लॉक हो गई है और पानी घरों में घुस रहा है। 
विज्ञापन


ईशर नगर मार्केट और गांव : वार्ड 5 के अंतर्गत आने वाली ईशरनगर मार्केट में बरसात होने पर हर साल पानी भर जाता है, लेकिन नगर निगम ध्यान नहीं दे रहा। ईशर नगर निवासी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि गांव दमदमा की ओर से पानी आता है। इस संबंध में कई बार शिकायत की गई लेकिन विभागीय अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। राजेंद्र शर्मा ने बताया कि बरसाती पानी की बजह से ईशर नगर में एक घर की दीवार भी ढह गई है। पिंजौर-कालका सड़क के दोनों ओर पानी निकासी की व्यवस्था न होने से पत्थर सड़क पर आ जाते हैं। बस स्टॉप पर पानी निकासी न होने के कारण पानी जमा हो जाता है। इससे सवारियों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। अबदुल्लपुर कालोनी के कई घरों में पानी घुस गया। बिटना रोड पर विगत दिनों नाले पर डंगा लगाया गया था, जो बारिश के चलते गिर गया। डंगा ने पीडब्ल्यूडी की पोल खुल दी।  

पीडब्ल्यूडी एसडीओ के अनुसार रत्तपुर कालोनी के पास सड़क पर जहां पानी आता है उसका आज मुआयना करेंगे और रही बात रिटेनिंग वॉल के टूटने की तो पीछे से मलबा आने की वजह से पानी रुक गया है, जिस कारण यह समस्या आई है। 
विज्ञापन

एक दो दिन के भीतर काम शुरू करवा दिया जाएगा। बस स्टॉप के पास फोरेस्ट की दीवार के साथ नाला हुआ करता था। उसको कल निकाल दिया जाएगा। बरसात ज्यादा होने से यह स्थिति बनी है। 
विज्ञापन

- केआर शर्मा, सचिव नगर निगम जोन पिंजौर 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें