फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से बढ़ी वाहन चालकों की मुसीबत, लोग परेशान, सड़कों पर जाम

विज्ञापन
पंचकूला सेक्टर 19 में बारिश के कारण जमा हुए पानी लोगों को आने जाने मुश्किल का सामना करना पड़ा - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
लगातार हुई बारिश के कारण शुक्रवार की सुबह से दोपहर तक जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। बारिश सुबह करीब पौने आठ बजे शुरू होकर सुबह 11 बजे तक होती रही। सुबह करीब पौने आठ बजे से साढ़े आठ बजे तक बरसात जोरदार तरीके से हुई। हालांकि उसके बाद बरसात सामान्य तरीके से जारी रही। इससे पंचकूला और आसपास के गांवों के सभी मुख्य मार्गों पर जलभराव की स्थिति बनी। चौक-चौराहों पर भी पानी खड़ा रहा। इससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहिया वाहन चालकों को बरसात से बचकर शेल्टर का सहारा लेना पड़ा। साथ ही सड़कों पर तेज गति से गुजर रही कारों और अन्य वाहनों के कारण सड़क से उछल रहे पानी से भी दोपहिया वाहन चालक स्वयं को बचाते नजर आए। मुख्य मार्गों समेत चंडीगढ़ और पंचकूला की बाहरी सीमाओं के ज्वाइंट रोड पर जाम की स्थिति बनी रही। सड़कों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी दिखी, इस कारण बहुत धीमी गति से आगे बढ़े। हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट पर पंचकूला के वेलकम गेट से आवाजाही करने वाले वाहन चालकों को भी हर बार की तरह पर जाम की स्थिति का सामना करना पड़ा। ऑटो चालकों के सड़क पर बेतरतीब ऑटो रोकने से अन्य वाहन चालकों के लिए परेशानी बनी रही। वहीं, बस स्टैंड भी पानी से लबालब रहा। इसके अलावा सेक्टर-2 स्थित बीज भवन के बाहर और सेक्टर-5, सिविल अस्पताल-6 के गेट पर व वाटिका पार्क समेत अन्य स्थानों पर बारिश का पानी खड़ा होने से लोगों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

सेक्टर-19 के मकानों में घुसा पानी
हर बार की तर्ज पर शुक्रवार को भी सेक्टर-19 के बाशिंदे अपने घरों से पानी बाहर निकालते दिखे। लगातार हुई बारिश से जहां लगभग पूरा सेक्टर-19 जलमग्न था, वहीं लोगों के मकानों तक में पानी घुस गया। ऐसा नहीं है कि बरसाती पानी पहली बार लोगों के घर में घुसा हो, बल्कि इससे पहले भी लगभग हर बार बारिश के दौरान लोगों को इस परेशानी से दो-चार होना पड़ा है। कई मकानों के ढलान पर होने के चलते बारिश का पानी उनके लिए मुसीबत बना रहता है।
रोड गली हुई ब्लॉक, सड़कों पर खड़ा रहा पानी
लगभग सभी सेक्टरों की अंदरूनी जगहों और बाहरी सड़कों पर रोड गलियां ब्लॉक होने से पानी सड़कों पर खड़ा रहा। जबकि नगर निगम हर बार रोड गलियां साफ करने के दावे करता रहा है। लेकिन शुक्रवार को फिर से देखी गई स्थिति से इन दावों में कमजोरी नजर आई।
विज्ञापन

किसान की मेहनत बारिश के पानी में बही
सेक्टर-5 पार्किंग स्थल पर किसानों ने जीरी सुखाने के लिए नीचे बिछाई थी। लेकिन मौसम के अचानक करवट लेने और फिर लगातार हुई बारिश से उनकी फसल पानी में बह गई। इस दौरान किसान अपनी जीरी की फसल बचाने के लिए हर भरसक प्रयास में जुटे रहे लेकिन बारिश के पानी के तेज बहाव में उनकी फसल बह गई और बची-कुची फसल पूरी तरह से भीग गई।
घग्गर नदी रही उफान पर
करीब दो घंटे तक हुई बरसात के दौरान घग्गर नदी भी पूरे उफान पर रही। हालांकि पानी अलर्ट के स्तर से नीचे रहा। घग्गर नदी के पानी की उमड़ती और भयावह रूप लेती लहरों को देख लोग चिंता में पड़े रहे।

हाड़ों पर हुई बारिश के कारण घग्गर नदी का जलस्तर बढ़ा- फोटो : PKL OFFICE

पंचकूला इंडस्ट्रियल एरिया फेस 2 से सेक्टर 15 की ओर जाने वाली सड़क पर भी काफी पानी भर गया जिस कारण लो?- फोटो : PKL OFFICE

पंचकूला सेक्टर 19 में बारिश के कारण जमा हुए पानी लोगों को आने जाने मुश्किल का सामना करना पड़ा- फोटो : PKL OFFICE

पंचकूला सेक्टर 19 में बारिश के कारण जमा हुए पानी लोगों को आने जाने मुश्किल का सामना करना पड़ा- फोटो : PKL OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें