फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बारिश का अलर्ट, नदियां उफान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला में अगले 24 घंटे हल्की से तेज बारिश की संभावना, घग्गर-कौशल्या नदी का बढ़ा जलस्तर
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से रुक-रुककर होती रही बारिश
घग्गर और कौशल्या नदी समेत नालों में बढ़ा पानी
प्रशासन ने निचले इलाकों में निगरानी बढ़ाई
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। पंचकूला में शुक्रवार को सुबह से रुक-रुककर बारिश जारी रही। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में हल्की से तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश के चलते घग्गर और कौशल्या नदी समेत शहर के नालों में जलस्तर बढ़ गया है।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक पंचकूला में 1.7 एमएम बारिश दर्ज की गई। विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश का असर पंचकूला और चंडीगढ़ में भी देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन


नदियों-नालों के पास जाने से बचें
बारिश और बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने निचले इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। शुक्रवार को कई नदियां और नाले उफान पर रहे। इसके बावजूद कुछ लोग लापरवाही बरतते हुए नदी-नालों के किनारे पहुंच रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे जलभराव वाले क्षेत्रों और नदी-नालों के आसपास जाने से बचें।
विज्ञापन


34 डिग्री पहुंचा तापमान, उमस ने बढ़ाई परेशानी
बारिश के बावजूद दिन में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछले दिन के मुकाबले करीब चार डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। दिन में उमस परेशान कर सकती है, जबकि रात के समय मौसम राहत भरा रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें