पंचकूला रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को परेशान करने वाले टूर एंड ट्रैवल व ऑटो चालकों को जीआरपी ने रंगे हाथों पकड़ा है। शनिवार को पुलिस ने सातों लोगों को हिरासत में लेकर उनके चालान किए हैं। जीआरपी एसएचओ उर्मिला ने बताया कि सभी को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर सवारियों के लिए घूमते पकड़ा गया है। उसके बाद इन सात लोगों का चालान किया गया है। इन पकड़े गए आरोपियों में दड़वा गांव के पंचदेव मिश्रा, संजीव, सतेंद्र, मनोज, प्रदीप, कुलदीप व दीपक का नाम शामिल है। इसके साथ ही उन्होंने कहा की जो भी ऑटो व टूर एंड ट्रैवल का ऐंजट प्लेटफार्म पर घूमता हुआ पाया गया उनको बकसा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा की आए दिन इन ऑटो व टूर एंड ट्रेवल कपंनियो के एजेंट घूमते रहते हैं। जिसकी शिकायत अक्सर यात्री करते थे। एसएचओ ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर ऑटो एंड टूर एंड ट्रैवल कंपनियों का आतक इतना अधिक है कि यह सभी लोग पूरे दिन प्लेटफार्म पर घूमते रहे हैं। यह लोग सवारियों के ट्रेन से उतरते ही उनके बैग पकडने व छिनने लग जाते हैं। ऐसे में कई बार यात्रियों ने इनकी लड़ाई भी हो जाती है। उन्होंने बताया कि कई बार इन टूर एंड ट्रेवल व ऑटो चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर छोड़ दिया जाता था। लेकिन जीआरपी ने इन लोगों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है।