फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में दो महीने बाद रेल सेवा बहाल, मालगाड़ियां दौड़ीं, आज से चलेंगी पैसेंजर ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़/फिरोजपुर। पंजाब में किसान आंदोलन से प्रभावित रेल सेवा लगभग दो महीने बाद सोमवार को बहाल हो गई। पहले दिन मालगाड़ियों को चलाया गया। पंजाब से पैसेंजर ट्रेनें मंगलवार से चलाई जाएंगी। हालांकि रेलवे ने पंजाब से होकर गुजरने वाली कुछ यात्री गाड़ियों को सोमवार को हरी झंडी दे दी।
विज्ञापन

रेलवे के अनुसार, सोमवार को ट्रायल के तौर पर सबसे पहले मालगाड़ियां चलाई गईं जिनकी गति सुरक्षा के लिहाज के 60 किमी. प्रति घंटा रही। रेलवे ने 17 मेल और एक्सप्रेस गाड़ियां चलाने का फैसला किया है जबकि 15 ट्रेनों ट्रेनों को फिलहाल स्थगित रखा जाएगा।
रेल डिवीजन फिरोजपुर के मंडल प्रबंधक राजेश अग्रवाल ने बताया कि सोमवार दोपहर फिरोजपुर से दो मालगाड़ियां चला दी गईं। इसके बाद दोपहर दो बजे जालंधर रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के खाली खड़े रैकों को दिल्ली रवाना किया गया। जम्मू से सामग्री से लदी मालगाड़ी जालंधर पहुंची। इसके अलावा सोमवार की रात अंबाला पहुंचने वाली गोल्डन टेंपल ट्रेन को अमृतसर तक लाया जाएगा। अमृतसर से मंगलवार को हरिद्वार के लिए पैसेंजर ट्रेन चलाई जाएगी। फिरोजपुर से धनबाद के लिए एक्सप्रेस ट्रेन भी चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें