फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी के सामने डबडबाई मेडिकल छात्राओं की आंखें

Sat, 16 Apr 2016 08:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फरीदाबाद गोल्ड फील्ड मेडिकल कालेज के छात्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
‘सर नवंबर में हमारी परीक्षा है और दो माह से हमारा मेडिकल कालेज वित्तीय कारणों से बंद है। कहते हुए छात्राओं की आंखें भर आईं। कॉलेज प्रबंधन और हरियाणा सरकार की अनदेखी के चलते चार सौ मेडिकल कालेज के छात्रों का भविष्य अंधेरे में है।
विज्ञापन


प्लीज आप कुछ ऐसा कीजिए जिससे करियर बर्बाद होने से बच जाए। यह फरियाद की है राहुल गांधी से फरीदाबाद गोल्ड फील्ड मेडिकल कालेज के छात्र-छात्रओं ने की। राहुल गांधी शनिवार को जीरकपुर के एप्पल रिसार्ट में कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे थे।

अपनी मानसिक पीड़ा को बताते हुए मेडिकाल कालेज की इन छात्राओं की आंखें डबडबा गई। बातचीत के बाद मेडिकल कालेज की छात्रा माधुरी गिरधर, प्रीती और नेहा ने राहुल से अपील की कि वह मेडिकल कालेज के मुद्दे को उठाएं, ताकि सरकार इस दिशा में कोई ठोस कदम उठाते हुए कालेज को टेकआवर करे या मेडिकल कालेज के छात्रों के किसी अन्य संस्थान में शिफ्ट करने की व्यवस्था हो। राहुल गांधी ने कहा कि वह इस मामले को गंभीरता से उठाएंगे। राहुल बाबा ने विद्यार्थियों को धैर्य रखने की भी अपील की।   
विज्ञापन

  
सफेद पजामा-कुर्ता में आए और ब्लैक टी शर्ट में गए 
राहुल गांधी जीरकपुर कार्यकर्ता सम्मेलन में जब आए तो उन्होंने सफेद कुर्ता-पजामा पहना हुआ था, लेकिन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद जब वह एप्पल रिसार्ट से निकले तो ब्लैक टी शर्ट में दिखाई दिए। 
 
राहुल की सैल्यूट और अभिवादन 
काफिले के बाहर निकलते समय गेट पर ड्यूटी पर तैनात हवलदार ने जिस गर्मजोशी से सैल्यूट किया। मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने भी उन्हें सैल्यूट की। गेट के ठीक सामने चाय की दुकान के पास कुछ लोगों को हाथ लहराते हुए उन्होंने अभिवादन स्वीकार किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें