फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैदियों का जीवन सुधारने के लिए चार जेलों में रेडियो की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा की सभी जेलों में रेडियो स्टेशन स्थापित करने की योजना के दूसरे चरण में वीरवार को करनाल, हिसार, गुरुग्राम व रोहतक की जेलों में जेल रेडियो की शुरुआत की गई। बंदियों के जीवन में सुधार व कुछ नयापन लाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जेल रेडियो की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि जेल रेडियो की यह कोशिश जेलों को सुधार गृह बनाने की तरफ एक बड़ा कदम है। जेल रेडियो के माध्यम से जेलों में संवाद की कमी पूरी होगी। जिससे बंदियों की रचनात्मक एवं मानसिक क्षमता में सुधार होगा। जेल रेडियो कार्यक्रम पूरी तरह से जेल की गतिविधियों पर केंद्रित हैं और बंदी ही कलाकार के रूप में प्रस्तुत किए जा रहे हैं। उन्होंने तिनका-तिनका फाउंडेशन के जेल रेडियो स्टेशन शुरू कराने की पहल को सराहनीय कदम बताया।
उन्होंने जेल महानिदेशक के सेल्वराज के हरियाणा की जेलों में किए गए सुधारों की सराहना की। चार जिलों की जेलों में जेल रेडियो स्टेशन कर वर्चुअल उद्घाटन कराने का श्रेय भी सेल्वराज को दिया। वह शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। के.सेल्वराज ने ूबताया कि प्रदेश में अब तक 7 जिलों की जेलों में रेडियो स्टेशन बनाये जा चुके हैं। इसके तीसरे चरण में 5 अन्य जेलों में भी जल्द ही इसे शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

रोजाना एक घंटे का कार्यक्रम होगा प्रसारित: वर्तिका
तिनका-तिनका फाउंडेशन एवं लेडी श्रीराम कालेज में पत्रकारिता विभाग की अध्यक्ष डा.वर्तिका नंदा ने बताया कि रोजाना एक घंटे का कार्यक्रम प्रसारित होगा। यह कार्यक्रम पूरी तरह से जेल की गतिविधियों पर केंद्रित होगा और बंदी ही कलाकार होंगे। हरियाणा में इस समय करीब 18 हजार बंदी जेलों में हैं। जेल रेडियो स्टेशन स्थापित करने का उद्देश्य बंदियों के जीवन में बदलाव लाना है। यह जेल रेडियो पूरी तरह से जेल का आंतरिक रेडियो स्टेशन होगा। बैरकों के बाहर स्पीकर लगाए गए हैं। रेडियो जॉकी रोजाना अपने अनुभव साझा करेंगे व प्रेरक कहानी सुनाएंगे। बंदियों की तरफ से पूछे जाने वाले सवालों के जवाब देंगे। ये सवाल पर्ची के माध्यम से पूछे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें