फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: शिक्षक के खिलाफ शिकायत पर सवाल, विद्यार्थियों ने सीएम को पत्र भेजने से किया इनकार

विज्ञापन
विज्ञापन
जांच रिपोर्ट में आरोप निराधार बताए, हस्ताक्षरों के इस्तेमाल की जांच के लिए शिक्षक ने पुलिस से लगाई गुहार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रायपुररानी। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में इतिहास शिक्षक संजय कुमार के खिलाफ शिकायतों का मामला अब शिकायत की सत्यता और विद्यार्थियों के हस्ताक्षरों के इस्तेमाल को लेकर सवालों में घिर गया है। शिक्षक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और धार्मिक मान्यताओं को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के आरोप लगाए गए थे। बाद में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को संबोधित दूसरी शिकायत सामने आई। हालांकि 20 अप्रैल 2026 की जांच रिपोर्ट में दर्ज विद्यार्थियों के बयानों के अनुसार उन्होंने मुख्यमंत्री को कोई शिकायत नहीं भेजी थी। जांच अधिकारी ने शिक्षक के खिलाफ आरोपों को निराधार बताते हुए मामले को फाइल करने की अनुशंसा की है।
प्रधानाचार्य सरोज देवी को संबोधित पहली शिकायत में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने शिक्षक संजय कुमार पर हिंदू धर्म, देवी-देवताओं, गीता-रामायण, गंगा माता, धार्मिक परंपराओं, मंदिरों के पुजारियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के आरोप लगाए थे। इस शिकायत का पहले ही निपटारा हो चुका था। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित दूसरी शिकायत सामने आने से विवाद फिर गहरा गया।
विज्ञापन

शिक्षक ने दूसरी शिकायत में विद्यार्थियों की सहमति के बिना उनके हस्ताक्षरों के इस्तेमाल का आरोप लगाया। सहायक निदेशक एवं जांच अधिकारी हरिता मलिक की रिपोर्ट के अनुसार विद्यार्थियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने केवल प्रधानाचार्य को शिकायत दी थी, जिसका उसी समय निपटारा हो गया था। पहली शिकायत पर किए गए हस्ताक्षरों का इस्तेमाल दूसरी शिकायत में किया गया। जांच में कक्षा 9वीं, 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों ने शिक्षक के व्यवहार और पढ़ाने के तरीके को अच्छा बताया। जांच अधिकारी ने विद्यार्थियों के बयानों और रिकॉर्ड की समीक्षा के आधार पर आरोप निराधार बताते हुए मामले को फाइल करने की अनुशंसा की।
विज्ञापन

संजय कुमार ने प्रधानाचार्य के खिलाफ थाना प्रभारी रायपुररानी और प्रधान सचिव स्कूल शिक्षा विभाग को शिकायत देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने दोनों शिकायतों, विद्यार्थियों के बयान और विद्यालय रिकॉर्ड सुरक्षित रखने तथा हस्ताक्षरों के इस्तेमाल की जांच कराने की मांग उठाई है। अब पुलिस जांच से दूसरी शिकायत तैयार होने की परिस्थितियों और इसमें शामिल लोगों की भूमिका स्पष्ट होगी।
कोट
संबंधित मामले की शिकायत प्राप्त हुई है। जांच जारी है। जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।प्रीतम सिंह, थाना प्रभारी, रायपुररानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें