फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंजाब रेरा ने चेयरमैन व मेंबर्स से मिलने का समय किया तय

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना अपॉइंटमेंट दोपहर 2 से 2.30 बजे तक हो सकेगी मुलाकात
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) ने अपने कार्यालय में अधिकारियों से मुलाकात का समय तय कर दिया है। यह व्यवस्था चंडीगढ़ स्थित रेरा कार्यालय में लागू होगी।
विज्ञापन

अध्यक्ष, सदस्यों और सचिव से बिना पूर्व निर्धारित समय के दोपहर 2 बजे से 2:30 बजे तक मिला जा सकेगा। जिन लोगों ने पहले से समय लिया है, वे दोपहर 2:30 बजे से शाम 4 बजे तक मुलाकात कर सकते हैं। यह नई व्यवस्था बुधवार को छोड़कर सप्ताह के अन्य सभी दिनों पर लागू होगी। रेरा के निदेशक और उप निदेशक से मिलने के लिए पहले से समय लेना अनिवार्य है। उनके लिए दोपहर 2:30 बजे से 3 बजे तक का विशेष समय निर्धारित किया गया है। इस तय समयसीमा के अतिरिक्त किसी भी व्यक्ति को कार्यालय में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें