फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मंत्री रवजोत सिंह ने शामचाैरासी में विकास कार्यों की समीक्षा की

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने सोमवार को जिला होशियारपुर के विधानसभा क्षेत्र शामचुरासी में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अलग-अलग बैठकों की अध्यक्षता करते हुए यह समीक्षा की।
विज्ञापन

इस दौरान हेल्थ वेलनेस सेंटरों, आम आदमी क्लीनिकों और खेल मैदानों की स्थिति जांची गई। इनके रखरखाव के साथ स्थानीय निकाय विभाग की विभिन्न विकास परियोजनाओं की भी समीक्षा हुई। डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं देने को प्रतिबद्ध है। सरकार बेहतर बुनियादी ढांचा उपलब्ध करवाने के लिए भी संकल्पित है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे किए जाएं। लंबित मामलों का तत्काल निपटारा सुनिश्चित करने को भी कहा गया। मंत्री ने स्पष्ट किया कि विकास परियोजनाओं को लागू करने में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें