फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कैप्टन अमरिंदर के बयान से गरमाई पंजाब की सियासत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह के बयान को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमाई गई है। कैप्टन ने कहा है कि कांग्रेस की तरह भाजपा में उनकी सलाह नहीं ली जाती है।
विज्ञापन

कैप्टन की संभावित वापसी के संकेत पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि वह वापस आना चाहते हैं या नहीं और वह किससे मिल रहे हैं यह कैप्टन ने तय करना है। कैप्टन ने जो कहा है वह सही है। अगर कहीं लोकतंत्र है तो वह कांग्रेस में है। कांग्रेस में लोकतंत्र है जबकि बीजेपी में नहीं है और वहां कोई चर्चा नहीं होती है। मैं कैप्टन अमरिंदर सिंह की बात का समर्थन करता हूं।
वहीं कांग्रेस नेता और विधायक परगट सिंह ने कहा कि बीजेपी पंजाब में कभी अच्छे फैसले नहीं लेती। शायद बहुत समय बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह को यह बात समझ में आई। भाजपा का काम करने का तरीका यह है कि वे पंजाब के खिलाफ काम करते हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह को जाने से पहले सोचना चाहिए था। कैप्टन के बयान के बाद से ही उनकी कांग्रेस में वापसी की चर्चाओं का बाजार भी गर्म हो गया है। हालांकि वह इसे नकार कर चुके हैं। इसके अलावा कैप्टन ने पूर्व विधायक नवजोत कौर के सभी आरोपों को भी सिरे से खारिज कर दिया था।
विज्ञापन

कैप्टन ने सीएम सीट के लिए 500 करोड़ रुपये की अटैची वाले बयान पर कहा था कि उनके आरोप बेबुनियाद हैं, वे कहती हैं कि उनके पति सिद्धू साहब को सीएम का चेहरा बना दें तो वे फिर राजनीति में सक्रिय हो जाएगे। दोनों की गतिविधियों से लगता हैं कि वे अस्थिर हैं। कैप्टन ने कहा कि इस दंपती का कोई स्टैंड नहीं है। इन्होंने कांग्रेस को नुकसान ही पहुंचाया है और अब सीटों का रेट बताते फिर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें