फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-8/9 की ट्रैफिक लाइटों के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान विजय निषाद, निवासी सेक्टर-26 पंचकूला के रूप में हुई है। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने मृतक के भाई अजय निषाद के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार अजय निषाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 दिसंबर की रात विजय निषाद अपनी बाइक पर सेक्टर-5 स्थित क्लब गया था। वहां से वह अपने दोस्त हरीश, जो रामदरबार का निवासी है और नाइट क्लब में काम करता है, को घर छोड़ने जा रहा था। बाइक हरीश चला रहा था, जबकि विजय पीछे बैठा हुआ था।
विज्ञापन

रात करीब 11:45 बजे जब वे सेक्टर-8/9 की ट्रैफिक लाइटों के पास पहुंचे, तभी एक कार चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों युवक सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों की मदद से दोनों को पहले सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से विजय निषाद को पीजीआई सेक्टर-12 चंडीगढ़ और हरीश को जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ रेफर किया गया। इलाज के दौरान शनिवार को विजय निषाद की पीजीआई में मौत हो गई।
पुलिस ने अजय निषाद के बयान के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें